Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

16 जून शाला प्रवेश उत्सव

16 ज्ञानदीप जलाकर 16 जून शाला प्रवेशोत्सव का किया गया आगाज़

पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आरती उतारकर धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

पाटन// 16 जून 2026 

पाटन। विकासखंड के संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में शाला प्रवेशोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । पूर्व संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि कक्षा 5 वीं से कक्षा 6वीं में आए नवप्रवेशी बच्चे जैसे स्कूल में प्रवेश किए कक्षा 7वीं एवं कक्षा 8वीं के सीनियर बच्चों एवं शिक्षकों ने रंगोली सजाकर उनका स्वागत किया पश्चात प्रथम दिवस ही प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान , राष्ट्रगीत , दीपमंत्र , सरस्वती वंदना , गुरु मंत्र , महापुरुषों के जीवनी का वाचन किया गया , बच्चे बहुत उत्साहित नजर आए । पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर , आरती उतारकर मुंह मिठाकर एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण कर भव्य स्वागत किया गया इसके साथ ही 16 जून शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस शाला प्रवेशोत्सव का आगाज़ 16 ज्ञान दीप प्रज्वलित कर प्रतीकात्मक रूप से किया गया एवं “स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ला गढ़े बर”, “सब पढ़े सब बढ़े” का संदेश भी दिया गया । इस अवसर पर प्रधानपाठक कौशल प्रसाद चौबे , पूर्व CAC एवं शिक्षक ललित कुमार बिजौरा , संकुल शैक्षिक समन्वयक कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , प्रधानपाठक प्राथमिक शाला मगरघटा जयंत वर्मा , शिक्षिका श्रीमती अंजू वर्मा , शिक्षक कोमल ठाकुर , श्रीमती मेघा गुप्ता , श्रीमती एम. एस .खलखो ने नवप्रवेशी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा नियमित रूप से विद्यालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया । मध्यान्ह भोजन के समय भोजन मंत्र , संध्या के समय राज्य गीत , गायत्री मंत्र, शांति मंत्र कराया गया ।

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *