24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा
रोजगार और विकास योजनाओं पर लिए जाएं गे अहम फैसले

आवास प्लस 2.0 की सूची का होगा वाचन
पात्रता सूची का निर्धारण शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची ग्राम सभा द्वारा ही तैयार की जाएगी।
दावे और आपत्तियों का निपटारा सूची को लेकर मिलने वाली शिकायतों और आपत्तियों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
आय-व्यय की समीक्षा पंचायतों के पुराने आय-व्यय और स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट आम जनता के सामने रखी जाएगी।
अन्य योजनाएं ग्रामीणों को ‘विकसित भारत’ और रोजगार एवं आजीविका मिशन (वी.बी.जी.राम.जी.) से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या पंचायत सचिव से संपर्क करें।
ग्रामीणों के लिए क्यों है महत्क्यूर्ण ?
आवास योजना की सूची में अपना नाम जांचने का मौका।पात्रता और प्राथमिकता सूची पर अपनी बात रखने का अधिकार। पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर।
रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी नई जानकारी।आपकी आवाज आपका अधिकार आपका गांव, आपका निर्णय !