Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

मोतीपुर शक्ति केंद्र की बैठक

शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठन

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह अंतर्गत सभी 7 बूथों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ग्राम मोतीपुर में बूथ समिति का गठन किया गया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, मंडल प्रभारी डॉ. घनश्याम कौशिक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा रवि सिंगौर, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो शुभम शर्मा, अमलेश्वर मंडल उपाध्यक्ष गोकुल साहू, शक्ति केंद्र संयोजक मनहरण सिंगौर, सह संयोजक एवं भाजयुमो मंडल मंत्री तथा सरपंच ग्राम पंचायत मोतीपुर मोहन लोधी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हितेश पटेल, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष तुलेश सिंगौर, खेमचंद जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ताओं में घनश्याम कौशिक, मुकेश कौशिक, छोटू यादव, धनंजय तुर्काने, ओमप्रकाश सिंगौर, देवव्रत सिंगौर, पिंटू यादव, भूपेश साहू, प्रेमचंद गायकवाड़, अश्वनी सिंगौर, पवन सिंगौर, रणवीर सिंगौर, खिलावन यादव, ओमन सिंगौर, सूरज सिंगौर, कुलदीप सिंगौर सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर आधारित है। प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा बूथ को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *