Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

Uncategorized

विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर 

 

 

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में आज 24 जून को छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना के 448 पात्र हितग्राहियों के नामों का सार्वजनिक वाचन किया गया।

 

कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख नागरिकों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच रवि सिंगौर, सचिव ईश्वर निषाद एवं पंचगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम सभा के दौरान हितग्राहियों को योजना की जानकारी देते हुए पारदर्शिता के साथ पात्रता सूची का वाचन किया गया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब पात्र हितग्राहियों को पक्का मकान मिलना सुनिश्चित हो गया है। उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभा में 448 पात्र लोगों के नामों का वाचन किया गया है। इससे वर्षों से अपने पक्के घर का सपना देख रहे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका सपना शीघ्र ही साकार होगा।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि योजना के माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ मिलेगा तथा प्रत्येक परिवार अपने स्वयं के पक्के मकान में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेगा।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *