स्कूल में सीलिंग फैन दान की
मिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन
संपादक -- एम डी युसुफ खान -- अंडा - दुर्ग Ⓜ️ 9179799491

अंडा // दुर्ग//
दुर्ग ब्लाक अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गौरव ग्राम अंडा में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खोरबाहरा राम निर्मलकर द्वारा अपने पुत्र पुलक निर्मलकर के जन्मदिवस के अवसर पर एक नग सिलिंग फेन स्कूल में दान किया है। इनके इस सराहनीय कार्य के लिए स्कूल स्टाफ , शाला विकास समिति के सदस्यों व युवा सरपंच दिग्विजय सिन्हा ने प्रशंसा की है। और उनके पुत्र के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानपाठिका श्रीमती विजय लक्ष्मी राव, प्रिंसिपल श्रीमती एस जाम्बुलकर, सेन सर, चंद्राकर मैडम व छात्रगण मौजूद रहे।