परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम
बेटी बचेगी,तो समाज बचेगा समाज बचेगा,तो देश बचेगा --- सुश्री प्रिया साहू

दुर्ग //
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत थनौद के अटल समरसता भवन प्रांगण में जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जांबुलकर एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय साहू के मार्गदर्शन में परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया तत्पश्चात अतिथि देवो भव के तहत सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू एवं विशेष अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती संगीता साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मेनका देशमुख के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्प लाइन से चंद्रप्रकाश पटेल एवं आईसीपीएस शाखा से जया चंद्राकर उपस्थित रही जो चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 एवं बच्चो एवं महिलाओं की सुरक्षा की जानकारी दी गई ।
दुर्ग ग्रामीण परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के द्वारा विभागीय जानकारी के साथ बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की चर्चा की गई। सुश्री प्रिया साहू द्वारा अपने उद्बोधन में बेटियों के लिए कही “बेटी बचेगी तो समाज बचेगा। समाज बचेगा तो, देश बचेगा” एवं बेटियों को पढ़ाई कर आत्मनिर्भर होने तथा बाल विवाह न करने एवं कही होते पाए जाने पर सूचना देने कहा गया। बालिकाओं को अपनी रक्षा स्वंय करने की सलाह दी गई तथा समाज में बढ़ते अपराधों के बारे में बताया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाले रेडी टू ईट एवं नमकीन पौष्टिक दलिया से बने हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजन की प्रदर्शनी भी की गई ताकि सभी माताएं इस तरह का विविधता पूर्ण व्यंजन बनाकर अपने बच्चों को खिलाएं एवं उन्हें कुपोषित होने से बचा सकें।
कार्यक्रम में 01 गर्भवती महिलाओ को पोषण किट प्रदान कर गोदभराई कार्यक्रम कराया गया एवं 06 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया और स्वस्थ शिशु हेतु मंगलकामनाएं की गई। कार्यक्रम में संजना खरे द्वारा “बेटी हमारी अनमोल हैं” पर नृत्य प्रस्तुति तथा आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य व बालगीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । 25 बालिकाओं को सेनिटरी पेड वितरित किया गया। आंगनबाड़ी के 30 बच्चो को पानी बॉटल, कलर पेंसिल एवं पेन सेट वितरित किया गया
कार्यक्रम में परियोजना दुर्ग ग्रामीण से पर्यवेक्षक श्रीमती गीतांजली भैंसारें द्वारा बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता एवं खान पान का ध्यान रखने की सलाह दी एवम कपड़े का उपयोग न कर सेनेटरी पैड उपयाेग की सलाह दी।
कार्यक्रम में अंजोरा परिक्षेत्र की कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं , किशोरी बालिकाएं, समूह की महिलाएं, ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही । कार्यक्रम में थनौद की कार्यकर्ताएं उमा खरे, ईश्वरी देशलहरे, सावित्री, त्रिवेणी, धनेश्वरी देशमुख एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया ।