Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

Uncategorized

भिलाई 03 के ’मंगल भवन’ में 18 जून से लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

 

दुर्ग, 16 जून 2026/ 

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के भिलाई-03 में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-03 श्री महेश राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विशेष शिविर आगामी 18 जून 2026 से 20 जून 2026 तक स्थानीय ’मंगल भवन, भिलाई 03’ में आयोजित किया जाएगा, जिसका समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस तीन दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। शिविर के दौरान विभिन्न प्रमुख योजनाओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं को शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो सकें। क्षेत्र के नागरिक और जरूरतमंद लोगों से तय समय पर ’मंगल भवन’ पहुंचकर इस वृहद शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *