कुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई
संपादक -- एम डी युसुफ खान --- अंडा - दुर्ग Ⓜ️9179799491

अंडा//दुर्ग
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत कुथरेल चंद्राकर भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जामुलकर एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय साहू के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा सह महिला जागृति शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। तत्पश्चात अतिथि देवो भव के तहत सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन के द्वारा किया गया। अन्य अतिथि गण जनपद सदस्य कुथरेल लोमेश चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य प्रदीप चंद्राकर, पूर्व सरपंच कुथरेल श्रीमती राजश्री चंद्राकर रहे।
दुर्ग ग्रामीण परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के द्वारा विभागीय जानकारी के साथ बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की चर्चा की गई। दुर्ग ग्रामीण विधायक चंद्राकर जी द्वारा अपने उदबोधन में बेटियों के लिए कहा “बेटी बचेगी , तो समाज बचेगा। समाज बचेगा तो, देश बचेगा”। जनपद अध्यक्ष द्वारा
संचालित विभिन्न योजनाओं की सराहना की गई।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से रीना शर्मा द्वारा HPV वैक्सीन के बारे मे जानकारी दी जो आने वाले समय में गर्भाशय कैंसर के बचाव के लिए 14 वर्ष से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को निशुल्क जिला स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगाया जा रहा है।
पुलिस विभाग की रक्षा टीम से मीरा वर्मा द्वारा साइबर अपराध से बचने, डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ भी नहीं होता उसके प्रति सजग रहने के बारे में जानकारी दी गई।
अधिवक्ता श्रीमती विभा मिश्रा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे मे जानकारी दी तथा बेटियों के साथ साथ बेटों को भी संस्कार देने की बात कही।
जिले से आईसीपीएस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, छत्तीसगढ़ स्पॉन्सरशिप योजना, दत्तक पुत्री योजना, साइबर क्राइम,18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जो लैंगिक अपराधों से पीड़ित हैं, उस संबंध में कानूनी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में 20 महिलाओ का HB जाँच के साथ साथ किशोरी बालिका का HB, 20 सिक्लिन टेस्ट किया गया,जिसमें 35 बालिकाएं लाभान्वित हुई,इन बालिकाओं को सुरक्षा किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद एवं छोटे छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान अनुसूइया साहू , द्वितीय गीतांजलि बघेल एवं तृतीय स्थान पदमिनी देशलहरे ने वहीं मटका फोड़ में उमा देशमुख ने प्रथम और दानिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिया गया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाले रेडी टू ईट एवं नमकीन पौष्टिक दलिया से बने हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजन की प्रदर्शनी भी की गई ताकि सभी माताएं इस तरह का विविधता पूर्ण व्यंजन बनाकर अपने बच्चों को खिलाएं एवं उन्हें कुपोषित होने से बचा सकें।
कार्यक्रम में 04 गर्भवती महिलाओ को पोषण किट प्रदान कर गोदभराई कार्यक्रम कराया गया एवं 04 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया और स्वस्थ शिशु हेतु मंगलकामनाएं की गई। कार्यक्रम में परियोजना दुर्ग ग्रामीण से पर्यवेक्षक श्रीमती ममता साहू, चंद्रकला वर्मा, शशि रैदास सोनल सोनी , कंचन गौतम, रागिनी अमृत एवं कुथरेल की कार्यकर्त्ता के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलायें उपस्थित रहीं। वही कुथरेल की कार्यकर्ता शैलेन्द्री चंद्राकर, गीता साहू, निरंजना चंद्राकर, चित्रेखा चंद्राकर एवं सहायिका नीरा चंद्राकर, सीता साहू, हेमलता साहू, शैलकुमारी देशमुख को सम्मानित किया गया।



