Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

संत श्री माता जी पंच तत्व विलिन

जय शक्ति आश्रम निकुम के संचालक संतश्री माताजी पंचतत्व में विलीन 

संपादक एम डी युसुफ खान            अंडा - दुर्ग      Ⓜ️ 9179799491

 

अंडा / दुर्ग // 

– जयशक्ति आश्रम निकुम तीर्थराज देवी निकुंभला धाम के संस्थापक-संचालक संतश्री माताजी का पार्थिव देह बुधवार दोपहर बाद स्थानीय मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन हो गये। मुखाग्नि कुलदीप देशमुख ने दी. 62 वर्षीय संतश्री माताजी का निधन मंगलवार की देर शाम रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में हुआ था। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के कारण विगत 20 मई से भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वे कोमा में गए और उनका निधन हो गया । वे मूलरूप से अर्जुन्दा के निकटवर्ती गांव परसतराई के निवासी थे। वे विगत तीन दशकों से निकुम स्थित जय शक्ति आश्रम का संचालन कर रहे थे.

 

निकुम एक प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक केंद्र है। यह आश्रम क्षेत्र में शांति, लोक कल्याण और धार्मिक अनुष्ठानों का एक प्रमुख केंद्र रहा है। संतश्री माताजी के मार्गदर्शन में समय-समय पर यज्ञ और महायज्ञ आयोजित किए गए। साथ ही गणपति भद्रकाल्यै नमः, राजलक्ष्मी महायज्ञ, शिव महायज्ञ, श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा के अलावा विभिन्न अवसरों पर यहाँ रुद्राभिषेक, हवन-पूजन का आयोजन भी किया जाता रहा है। इससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ और जय शक्ति आश्रम को एक शक्तिपीठ की तरह पहचान मिली है ।

 

उनके अंतिम संस्कार में मुख्यरूप से पूर्व विधायक अरूण वोरा, प्रतिमा चंद्राकर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, लोकगायिका कविता वासनिक, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, निकुम के सरपंच भागवत पटेल, आलबरस के सरपंच भुवन देशमुख, वाणीविलास देशमुख सहित दुर्ग-भिलाई एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के उनके अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

 

शोक की लहर

 

माताजी के देवलोक गमन की खबर से पूरे क्षेत्र और अनुयायियों में गहरा शोक का वातावरण निर्मित है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सुपुत्र अमित जोगी सहित कई राजनेताओं और गणमान्य नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *