Breaking
ग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजितदुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवालमिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाई

सेवा सहकारी समिति सांकरा में शेड निर्माण

सेवा सहकारी समिति सांकरा में शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, युवा सरपंच रवि सिंगौर ने माना अभार।

 

 

अम्लेश्वर। कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सांकरा में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। उक्त निर्माण कार्य पर लगभग 19.13 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज के भंडारण एवं विपणन में सुविधा मिलेगी।

 

भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल, सांसद दुर्ग लोकसभा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र कौशिक, जिला अध्यक्ष भाजपा ने किया। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम राजेश चन्दाकर सभापति, जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती कल्पना नारद साहू  सभापति, जिला पंचायत दुर्ग, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन, कमलेश चन्दाकर मंडल अध्यक्ष, पाटन, राजा पाटव सांसद प्रतिनिधि,  राजेश चन्दाकर सांसद प्रतिनिधि जनपद पाटन, प्राधिकृत अध्यक्ष मनबोध साहू ,रवि सिंगौर  सरपंच, ग्राम पंचायत सांकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने दुर्ग लोक सभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल का आभार प्रकट करते हुए कृषि उपज मंडी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि मोदी की गारेंटी और विष्णु के सुशासन में लगातार विकास कार्य पर मुहर लग रही है।आज किसानों भाईयो के हित में सांकरा धान खरीदी केंद्र में सेड निर्माण का भूमिपूजन दुर्ग सांसद विजय बघेल के करकमलों से संपन्न हुआ है।

 

वक्ताओं ने कहा कि इस शेड के निर्माण से किसानों को संरक्षित स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उपज की गुणवत्ता बनी रहेगी और उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *