आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते हुए तिलोदा निवासी युवक को पुलिस ने जेल भेजा

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान
अंडा // रनचिरई
नशा उन्मूलन अभियान के तहत एवं आगामी होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब परिवहन करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डोमन लाल देशलहरे, निवासी तिलोदा थाना रनचिरई, अपने स्कूटी क्रमांक CG 07 BY 8299 में अवैध रूप से 31 पौवा देसी मदिरा मसाला शराब का परिवहन करते पाए गए। जांच के दौरान शराब जब्त कर ली गई।
आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी पारस राम ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



