Breaking
महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजितदुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवालमिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई 

Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

 

पाटन। 26 सितम्बर 2026

पाटन।  विकासखंड के ग्राम बेन्दरी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं समूह के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती ईश्वरी वर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरप्रसाद आडिल उपस्थित रहे। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता को लेकर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित आहार तथा पोषण के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

उत्सव के दौरान ‘स्वस्थ शिशु’ एवं ‘पौष्टिक थाली’ चित्रकला प्रतियोगिता, मटका फोड़, बिंदी लगाओ तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं क्षेत्र में महिला एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण के क्षेत्र में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक संध्या सिंह, पंच, मितानिन, समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुंती साहू, सलिता साहू एवं मिथलेश वर्मा सहित सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *