Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

सेवा संकल्प अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

105 विद्यार्थियों ने चित्र लेखन और 37 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में लिया भाग

 

पाटन । 20 सितम्बर 2026

सांकरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में विद्यार्थियों के लिए चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

चित्र लेखन प्रतियोगिता में 105 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता में 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्र लेखन प्रतियोगिता में हेमंत सिंगौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं भाषण-कविता प्रतियोगिता में चंचल पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सरपंच एवं एसएमडीसी अध्यक्ष रवि सिंगौर ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद पंचायत सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सरपंच एवं एसएमडीसी अध्यक्ष रवि सिंगौर, मंडल अध्यक्ष संजय सिंगौर, पंच शुभम जांगड़े, पंच महेंद्र पारधी, पंच तुलाराम सिंगौर, एसएमसी अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, एसएमसी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगौर, बूथ अध्यक्ष कांता सिंगौर, विकास सिंगौर, राजकुमार सिंगौर, लक्ष्मी सिंगौर सहित शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की अतिथियों द्वारा सराहना की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया गया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *