भाजपा नेत्री ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात
भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

रायपुर// 16 सितम्बर 2026
रायपुर/नई दिल्ली। भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका डॉ. पार्वती कुर्रे ने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान डॉ. पार्वती कुर्रे ने किरण देव के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली तथा उनके जल्द स्वस्थ होकर सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की कामना की। इस अवसर पर दोनों के बीच संगठन एवं सामाजिक विषयों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
डॉ. पार्वती कुर्रे ने कहा कि किरण देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।