Breaking
मिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

इको फेंडली श्री गणेश जी का विसर्जन

मिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जन

छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति का अनूठा पहल

   दुर्ग// पाटन । 24 जनवरी 2026 

छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा विगत 13 वर्षों से मिट्टी की बनी इको फ्रेंडली श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल किया जा रहा है । इस वर्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा शिव पार्क कॉलोनी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी की स्थापना की गई है जिसे पूरे विधि विधान से हवन पूजन के पश्चात दिनांक 25 सितंबर दिन शुक्रवार अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर टब में विसर्जन किया जाएगा । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि मिट्टी की छोटी प्रतिमाएं स्थापित करने से प्रदूषण को कम किया जा सकता है । मिट्टी के श्री गणेश जी की मूर्ति पर्यावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्राकृतिक होती है। मिट्टी की मूर्ति पानी में आसानी से घुल जाती है और वापस प्रकृति में मिल जाती है । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा एवं अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है और यह जन जागरण अभियान सतत् जारी रहेगा ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *