महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

अंडा। 26 सितम्बर 2026
दुर्ग ग्रामीण_एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत पिसेगांव आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम मुख्य अतिथि दिलीप साहू जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग,अध्यक्षता श्रीमती हेमलता देशमुख अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ,एवं श्रीमती द्रोपती देशमुख सरपंच ग्राम पंचायत पीसेगांव,श्रीमती गीता साहू, श्रीमती सीता देशमुख एवं श्रीमती पूर्णिमा यादव बैंक मित्र के उपस्थिति में भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ हुआ। ग्रामीण महिलाओं द्वारा कुर्सी दौड़,फुगडी,व्यंजन सजाओ,मटका फोड़, पौष्टिक थाली सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम श्रीमती हीरा देशमुख, द्वितीय श्रीमती देवकी निषाद, फुगडी प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती देवकी निषाद एवं द्वितीय श्रीमती सुकृता ठाकुर,रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती मेनका निषाद द्वितीय कु देविका इस प्रकार व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती पूर्णिमा यादव द्वितीय श्रीमती उमा देशमुख,पौष्टिक थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती रामेश्वरी बेलचंदन तृतीय स्थान पर श्रीमती आरती बांधे और तीसरी स्थान पर श्रीमती राज लक्ष्मी बाँधे रही, मटका फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती टेमेश्वरी देशमुख द्वितीय स्थान पर श्रीमती विमला डहरे मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कु हर्षिता एवं द्वितीय स्थान पर निकिता बाँधे रही। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप साहू ने बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल शिक्षा एवं आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ पहुँचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
श्री मती हेमलता देशमुख ने केंद्र सरकार की “सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0” तथा “पोषण अभियान” जैसी पहलों का उद्देश्य पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।
सरपंच श्रीमती द्रोपति देशमुख ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती ममता साहू ने विभागीय योजनाओं की एवं ए एन एम द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में सेक्टर के पर्यवेक्षक श्रीमती ममता साहू,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लता देशमुख,श्रीमती राजेश्वरी बाँधे,श्रीमती प्रभा देवांगन एवं सहायिका श्रीमती उमा देशमुख,श्रीमती अहिल्या देशमुख एवं श्रीमती प्रेमलता देशमुख सहित ग्रामीण जन एवं बच्चे उपस्थित रहे।