Breaking
रामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

Uncategorized

Millet Mission की बड़ी तैयारी: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 400 मिलेट कार्ट, भाजपा ने जताया हर्ष 

 

रिपोर्ट – युसूफ खान

 

 अंडा // दुर्ग //

 

 

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए अब आत्मनिर्भर बनने की राह और भी आसान होने वाली है। राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट योजना को हरी झंडी दे दी है।

 

इसके तहत अब आपके शहर के कॉलेज, दफ्तर और टूरिस्ट स्पॉट पर छत्तीसगढ़ी कोदो-कुटकी और रागी के व्यंजन महकेंगे। इसकी शुरूआत महिला दिवस के अवसर पर सीएम साय ने 5 जिलों की महिलाओं को लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट देकर की।

 

BJP के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख एवं जनसेवक राकेश यादव ने इस योजना के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान और परिवार में खुशहाली लाने हेतु PM श्री नरेन्द्र मोदी और CM श्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस खास पहल को सक्षम योजना के जरिए जमीन पर उतारा जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए एक-एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *