अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग ग्रामीण द्वारा उतई में परियोजना स्तरीय वृहद महिला सम्मान समारोह

रिपोर्ट – युसूफ खान
अंडा // उतई
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के द्वारा नगर पंचायत उतई के मंगल भवन में परियोजना स्तरीय वृहत महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर जी रहे तथा विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे,नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू एवं अन्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू,सुश्री प्रिया साहू, माया बेलचन्दन भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन,जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, उतई वार्ड पार्षद संगीत रजक,लता सोनवानी, विजयलक्ष्मी साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं दीप प्रज्वलन से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। माननीय विधायक दुर्ग ग्रामीण ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं ।कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां बेटियों ने परचम ना लहराया हो उन्होंने कहा कि एक नारी शिक्षित होती है तो दो परिवार और पूरा समाज शिक्षित होता है।जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने महिलाओ को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किए जाने को सराहनीय प्रयास बताया एवं सुंदर वीर रस गीत के द्वारा महिलाओं को उत्साहित किया। सुश्री प्रिया साहू ने बालिकाओं की सुरक्षा बालकों को दिए जाने वाले संस्कार कानूनी अधिकारों के विषय में महिलाओं को प्रेरित किया। पोषण विशेषज्ञ निशा शर्मा ने कहा कि जहां नारी स्वस्थ होगी वहां परिवार भी स्वस्थ रहेगा अतः महिलाओं को परिवार के साथ-साथ अपनी देखभाल भी अनिवार्य रूप से करना है।
कार्यकम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृहत महतारी वंदन सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उद्बबोधन का सीधा प्रसारण को सुना गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला कोष से एकता महिला स्व सहायता समूह उमरपोटी तथा मां कर्मा स्व सहायता समूह मचांदुर को चार चार लाख का ऋण कार्यक्रम अंतर्गत प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों भूमिका दीक्षिता विद्या सविता उपासना डिंपल खुशी एकलव्य ऋषिका भूमि माही रागिनी चांदनी हेजल दीपिका चेतन उर्मी द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया।कुर्सी दौड़ में प्रथम पुरस्कार अन्नपूर्णा द्वितीय ममता साहू तृतीय प्रेमलता बंजारे को मिला।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें पोषण विशेषज्ञ डॉ निशा शर्मा, शिक्षा क्षेत्र में श्रीमती सुभाषिनी झा, अधिवक्ता प्रिया साहू, स्वास्थ्य विभाग डॉ ज्योति ध्रुव, सुमिता घोस, राजस्व विभाग तहसीलदार क्षमा यदु, पुलिस विभाग संगीता मिश्रा उपनिरिक्षक, यामिता साहू, मोनी रावटे, सरस्वती ठाकुर, अनीता सिंग, पुष्पा ठाकुर, दीपक साहू, बिंदु बंजारे, जनपद पंचायत से कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गौरा मिश्रा, आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता गजेश्वरी साहू सुनीता चंदेल जानकी निषाद सरस्वती गौतम दीपिका चौहान दुर्गा नारंग नेमा साहू माद्री ठाकुर पूर्णिमा देशमुख आंगनवाड़ी सहायिका हेमलता साहू चुरामणि साहू फागेश्वरी साहू उमाबाला देवागन जुलेखा बेगम सरस्वती सोभने हेमा डहरिया दुलेशवरी साहू मालती साहू को प्रमाण पत्र मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती ऊषा झा द्वारा सभी अतिथियों को शॉल नारियल एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
मंच संचालन श्रीमती शशि रैदास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती इंदु मिश्रा प्रमिला वर्मा सोनल सोनी गीतांजलि भैंसारे तृप्ति शर्मा चंद्रकला वर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।