Breaking
रामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

Uncategorized

नगपुरा सिविल अस्पताल में विश्व महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं की हुई जांच

महिलाओं की रही उत्साह वर्धक भागीदारी

 

 

 

रिपोर्ट – युसूफ खान

अंडा // दुर्ग // 

 

 

नगपुरा/दुर्ग // 

 

शनिवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. बेलचंदन के निर्देशन में सिविल अस्पताल नगपुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग), सुश्री प्रिया साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), श्री गिरीश साहू (जिला मंत्री भाजपा दुर्ग) एवं ग्राम पंचायत नगपुरा की सरपंच श्रीमती सरोज रिगरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर ज्योति ध्रुव (बी.ई.टी.ओ.), एस.आर. रंगाटी निकुम अस्पताल के समस्त स्टॉफ, मितानिन कार्यकर्ता, महिला हितग्राही सहित अन्य मरीज भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. डी. के. बेलचंदन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर, स्तन कैंसर एवं मुंह के कैंसर की प्राथमिक जांच करना तथा महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान वंदन कार्ड से इलाज कराने के फायदे के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों के छूटे हुए कार्ड बनाए गए। इसके अलावा आभा आईडी जनरेट की गई, सिकल सेल जांच, बीपी, शुगर, दांतों की जांच सहित महिलाओं एवं अन्य लोगों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए उनकी जांच की गई।

इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *