शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

पाटन। विकासखंड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु लगभग ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन युवा सरपंच श्री रवि सिंगौर द्वारा विधिवत सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर पंचगण शुभम जांगड़े, महेंद्र पारधी, वीरेंद्र यदु, श्यामू बंजारे, दीपक सिंगौर सहित विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिक एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण जनहितकारी एवं शैक्षणिक विकास कार्य की स्वीकृति एवं सहयोग के लिए माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, माननीय सांसद श्री विजय बघेल तथा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन हेतु एक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित प्रार्थना शेड उपलब्ध होगा।



