Uncategorized
मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव
संपादक -- एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग Ⓜ️ 9179799491

अंडा // मतवारी
शासन के आदेशानुसार दुर्ग ब्लाक के ग्राम मतवारी में शास.उच्च.माध्य.विद्यालय में सर्वसहमति से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष टेकराम साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी यादव व 20 सदस्यों का चयन किया गया। इस बैठक में पालक और अभिभावकों सहित 50 लोग उपस्थित रहे। समिति गठन पश्चात स्कूल में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर प्रवेशोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नए शिक्षा सत्र के आरंभ पर विद्यार्थियों व अभिभावकों का मनोबल बढ़ाना तथा शिक्षा के प्रति उत्साह निर्मित करना है।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती रामटेक, प्रधान पाठक (M.S) श्रीमती उषा पाण्डेय, प्रधान पाठक (PS) अनिल कुमार साहू,शिक्षकगण एस आर चंद्राकर, पूर्णानंद साहू,वेदव्यास साहू, फेकूराम,महेश चंद्राकर,व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।



