Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

Uncategorized

जनपद पंचायत दुर्ग में 15वें वित्त आयोग की राशि केवल 34 ग्राम पंचायतों में बांटी गई, 39 पंचायतों के साथ भेदभाव का आरोप

लोकतंत्र की हत्या कर रही साय सरकार** ढालेश साहू 

 

 

  दुर्ग // 

 

जनपद सदस्य एवं किसान नेता ढालेश साहू ने जनपद पंचायत दुर्ग में 15वें वित्त आयोग की राशि के वितरण को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि केवल 34 ग्राम पंचायतों को राशि प्रदान कर 39 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों से वंचित करना लोकतंत्र और पंचायत राज व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उन्होंने इसे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि साय सरकार के कार्यकाल में विकास योजनाओं का लाभ समान रूप से नहीं पहुंच रहा है।

 

ढालेश साहू ने कहा कि जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र में कुल 73 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन 15वें वित्त आयोग की राशि केवल 34 ग्राम पंचायतों में वितरित की गई है। शेष 39 ग्राम पंचायतों को योजना से बाहर रखे जाने के कारण हजारों ग्रामीणों की विकास संबंधी अपेक्षाओं को आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास करना होता है, न कि चुनिंदा पंचायतों तक ही सीमित रखना।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय पंचायत राज व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है। यदि एक ही जनपद क्षेत्र की आधे से अधिक ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों से वंचित कर दिया जाए, तो यह समान अवसर और न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पंचायत और प्रत्येक ग्रामीण को विकास का समान अधिकार है।

 

ढालेश साहू ने मांग की कि 39 वंचित ग्राम पंचायतों के लिए तत्काल अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान किया जाए तथा सभी ग्राम पंचायतों को समान अवसर प्रदान करते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि वंचित ग्राम पंचायतों के साथ न्याय नहीं किया गया तो जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा और किसी भी पंचायत के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

संपादक – एम डी युसुफ खान —- अंडा — दुर्ग

Ⓜ️ 9179799491

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *