बोहारडीह में दो दिवसीय सरस्वर मानसगान
15 फरवरी से बोहारडीह में दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता मुख्य अतिथि बतौर शामील होंगे सांसद विजय बघेल

by- yousuf.khan.
पाटन // दुर्ग // आदिवासी समाज के द्वारा ग्राम बोहारडीह (मानिकचौरी} में 15फरवरी से दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। दीप प्रज्वलन के मुख्य अतिथि रामसुमेर छेदैहा जनपद सदस्य होगे। अध्यक्षता संतलाल कोड़प्पा अध्यक्ष आदिवासी समाज पाटन राज करेगे।विषेश अतिथि श्रीमती संध्या वर्मा पूर्व जनपद सदस्य, महेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत मानिकचौरी (बोहारडीह) राजकुमार साहू उपसरपंच होगे।द्वितीय दिवस 16 फरवरी को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा होगे।अध्यक्षता जितेन्द्र वर्मा प्रदेश भा.ज.पा. संगठन मंत्री करेगे।विशेष अतिथि ज्योति प्रकाश साहू मण्डल अध्यक्ष दरबार मोखली महेश कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत मानिकचौरी (बोहारडीह) होगे।