Breaking
देऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजितदुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवाल

अमलेश्वर मंडल के द्वारा मेघावी छात्रों का सम्मान

भाजपा मंडल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, घर पहुंचकर किया उत्साहवर्धन।

 

अम्लेश्वर।  भाजपा मंडल अंतर्गत क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। यह सराहनीय पहल सरपंच एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर द्वारा की गई। वे स्वयं विद्यार्थियों के घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही छात्रों को बैग एवं कॉपी भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्राम झीट की होनहार छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में मोनिका कौशिक ने 93.06 प्रतिशत तथा भूमिका साहू ने 94.04 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं ग्राम सांकरा के विद्यार्थियों ने भी शानदार सफलता हासिल की। कक्षा 10वीं में फाल्गुनी तुरकाने, यामिनी पटेल ने 92.1 प्रतिशत तथा टोमीन सिंगौर ने 90.1 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान हर क्षेत्र में सार्थक सिद्ध हो रहा है। एक बार फिर बेटियों ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

इस अवसर पर मोहन लोधी सरपंच संजय सिंगौर पंच तुलराम सिंगौर पंच प्रदीप सिंगौर मुकेश सिंगौर छोटू यादव कामता सिंगौर सहित अन्य जन मौजद रहे

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *