Breaking
रामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

Uncategorized

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सिरसिदा पंचायत में रोजगार दिवस सम्पन्न

सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा दुर्ग  Ⓜ️9179799491

 

अंडा // 

 

गुंडरदेही जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसिदा में 07 मई 2026 को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रोजगार दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस भी मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना, आवास योजनाओं की जानकारी देना तथा कृषि विकास के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्राम पंचायत सिरसिदा के कला तालाब में तालाब गहरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया। जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को भविष्य में सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इस कार्य में कुल 80 मजदूरों को रोजगार प्रदान किया गया।

ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गांव में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। और विकास कार्यों को नई गति मिलती है। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *