Breaking
संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का उत्साहपूर्वक आयोजनविशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकात

Uncategorized

संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का उत्साहपूर्वक आयोजन

संपादक -- एम डी युसुफ खान -- अंडा - दुर्ग -‌      Ⓜ️ 9179799491

 

अण्डा, दुर्ग, 25 जून 2026 

 

नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के प्रारंभ के अवसर पर संकुल केंद्र अण्डा के अंतर्गत संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला गांधीभांठा अण्डा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत चन्द्राकर (सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सीमा जाम्बुलकर (संकुल प्राचार्य) ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती बेला यादव (सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग), दिग्विजय सिन्हा (सरपंच, ग्राम पंचायत अण्डा), यशवंत बंजारे (उपसरपंच, ग्राम पंचायत अण्डा), डी.पी. चन्द्राकर एवं जयराम चन्द्राकर (शिक्षाविद्) गोपाल साहू, चन्द्रहास साहू, जितेन्द्र चन्द्राकर, विजयलक्ष्मी राव, संतोष पाटिल , संजय सिन्हा, संतोषी ठाकुर, भोजराम देशमुख, शकुन साहू, पूजा चन्द्राकर,भीमेश्वरी चन्द्राकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल, पुष्पहार एवं आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन एवं विद्यालय से जुड़ाव के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें खीर-पूड़ी के साथ मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने समुदाय, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की। साथ ही सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन संकुल केंद्र अण्डा के समस्त प्रधान पाठकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में आभार प्रदर्शन प्रवेश देवांगन संकुल समन्वयक द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

मंच संचालन चन्द्रहास साहू (प्रधान पाठक अण्डा) ने किया।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *