Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

Uncategorized

मचांदूर नव दुर्गा मंदिर में पीतल सामग्री चोरी,भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी को कड़ी कार्रवाई करने का ज्ञापन दिया 

संपादक - एम डी युसुफ खान        अंडा - दुर्ग (छ.ग.)       Ⓜ️9179799491

 

मचांदुर // 

 

ग्राम मचांदूर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थापित नव दुर्गा मंदिर में पूजा सामग्री की चोरी की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज मचांदूर पुलिस चौकी प्रभारी श्री नेमन सिंह साहू जी को ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने बताया कि मंदिर में पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली पीतल की सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।मंदिर में नियमित रूप से पूजा करने वाले स्थानीय नागरिकों में घटना को लेकर आक्रोश है।ज्ञापन सौंपते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी से मांग की कि अज्ञात आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।चौकी प्रभारी नेमन सिंह साहू ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु,अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मचानदूर फलेंद्र सिंह राजपूत,नागेश्वर साहू,बिट्टू साहू, नितेश साहू,तरुण साहू,गीतुराज, जय प्रकाश साहू,सहित अधिक संख्या में कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे ।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *