ग्राम अंडा के शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक में मतदाता सूची का प्रकाशन

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान
अंडा। ग्राम अंडा के भाग संख्या 68 अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक अंडा में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत निर्धारित तिथि को सूची का अवलोकन आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया, ताकि क्षेत्र के मतदाता अपने नाम, पता एवं अन्य विवरण की जांच कर सकें। जिन मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं या किसी प्रकार की त्रुटि है, वे नियमानुसार निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक संशोधन कराएं, जिससे आगामी चुनाव में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक है।
ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर सूची का निरीक्षण किया और निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनै।