Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

राजनांदगांव 10 बल्ब कच्ची शराब जब्त

बिंग ब्रेकिंग न्यूज आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ,10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

 

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, कोचियों, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त श्री जीपीएस दर्दी ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत दो प्रकरणों में 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह आबकारी मुख्य आरक्षक, श्री अनिल सिन्हा, श्री भोजनारायण उइके के दल द्वारा छुरिया विकासखंड के ग्राम आको में अजय कुमार हुर्रे के रिहायशी मकान से 4 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। इसी तरह आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री मिलाप मण्डावी, श्री किशोरी कुमरे श्री दीपक सिन्हा के दल द्वारा थाना डोंगरगांव के ग्राम बडग़ांव में देवेंद्र बारल के कब्जे से 6 बल्क लीटर हाथभ_ी महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रभारी सहायक आयुक्त श्री जीपीएस दर्दी ने बताया कि अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *