Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

 

रायपुर। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह पुरस्कार देश भर के 05 से 18 वर्ष तक की आयु (31 जुलाई 2025 तक) के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी, जिसमें किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का नामांकन किया जा सकता है।

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य युवाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना करना, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है। यह पुरस्कार उन बच्चों को एक मंच प्रदान करता है, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित आधिकारिक पोर्टल

https://awards.gov.in/

या जिला प्रशासन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *