आंगनबाड़ी केंद्र अंडा में वरिष्ठ नागरिक व भूतपूर्व रिटायर्ड प्रिसींपल का मनाया जन्मदिन बच्चों को मिला खीर पुड़ी का न्योता भोज

✍🏾 एम डी युसुफ खान
अंडा // दुर्ग //
हर साल की तरह इस साल भी आंगनबाड़ी केंद्र क्र.1मे आंगनबाड़ी के बच्चों कार्यकर्ता व सहायिकाओं संग गांव के वरिष्ठ नागरिक व रिटायर्ड प्रिंसीपल डी पी चंद्राकर जी का बड़े ही हर्षोल्लास से केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। केंद्र4 क्र. मीलपारा में बच्चे काअन्न प्रासन व खीर पुड़ी खिलाया गया। चद्राकर जी द्वारा
अंडा गांव के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अपने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज में खीर पुड़ी खिलाया गया। श्री चंद्राकर ने बच्चों को आशीर्वचन दिया।इस अवसर पर शकुन साहू, दीपिका, तारिणी ढ़ीमर, द्रोपती सार्वा,उषा साहू,जुलेखा बेगम, कुसुमा ठाकुर,रीना यादव,गिरजा जोशी,डा.चेलक वार्ड पंच,डा. सम्मिलित ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार युसूफ खान मौजूद रहे। सभी लोगों चंद्राकर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की है।
