Breaking
देऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजितदुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवाल

अमलेश्वर मंडल के द्वारा मेघावी छात्रों का सम्मानबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा

बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला

संपादक -- एम डी युसुफ खान ---- दुर्ग ग्रामीण     Ⓜ️ 9179799491

 

अंडा / उतई

 

धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति, दुर्ग ग्रामीण के तत्वावधान में ग्राम बोरीगारका (पाऊवारा) में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित श्री युवराज पांडेय जी महाराज के श्रीमुख से रामकथा सुनने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ा।

 

कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं रामचरित मानस के मंगलाचरण श्लोकों के साथ हुआ। अपने ओजस्वी वाणी में आचार्य श्री ने कहा कि “रामचरित मानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह एक शिक्षाप्रद ग्रंथ है जो मानव को आदर्श जीवन की प्रेरणा देता है।”

 

उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि मानस में ज्ञान का अथाह खजाना छिपा है। यह हमें राजतंत्र सिखाता है, जनमानस और राजनीति की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म का होना अत्यंत आवश्यक है, बिना धर्म के राजनीति अधूरी है। तुलसीदास जी ने इस महाकाव्य के माध्यम से मानव के भविष्य को गढ़ने का कार्य किया है।

 

आचार्य श्री ने कहा कि रामायण हमें पग-पग पर चलना सिखाती है। परिवार में भाई का भाई से कैसा संबंध होना चाहिए, पुत्र का पिता के प्रति क्या कर्तव्य है और एक आदर्श परिवार की परिकल्पना कैसी हो, यह सब हमें रामचरित मानस से सीखने को मिलता है।

 

द्वितीय दिवस की कथा में भगवान श्री राम के बाल्य काल के प्रसंग का बहुत ही मार्मिक और संगीतमय वर्णन किया गया। इस प्रसंग को सुनकर पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

 

कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कथा का आयोजन 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष छतीसगढ़ जोहार पार्टी अमित बघेल डा. अजय यादव,पूर्व मुख्यमंत्री ओं एस एस डी मनीष बंछोर,लक्ष्मण बाबा दरबार धनोरा, माया बेलचंदन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, महापौर रिसाली निगम शशि सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, कामेश साहू अजय, यादव, सुमन साहू मधुकांत साहू ओमदत्त शास्त्री, हरीश कुरै, अशोक साहू खिलेश्वर गजपाल, डॉ एन के साहू, जमुना ठाकुर, झमित गायकवाड़, रामेश्वरी गायकवाड़, तीर्थ चन्द्रकार, प्रीति चौबे, विकास चन्द्रकार, चुन्नीलाल चन्द्रकार हेमलता, नरेश साहू, वासुदेव साहू, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, कमलेश गजपाल,योगनारायण गजपाल, वेदनारायण साहू,रामसिंह सोनबोइर, सरपंच बोरीगारका चुम्मन यादव, जागेश्वर साहू,पाऊवारा सरपंच मीना यादव,राजेश साहू गिरीश साहू, दुस्यंत साहू, दुलरवा सोनबेर, कुलेश्वर जांगड़े सहित समिति के सदस्य गण एवं समस्त श्रोता समाज हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *