Breaking
ग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजितदुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवालमिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाई

Uncategorized

दुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

संपादक -- एम डी युसुफ खान ---* दुर्ग ग्रामीण     Ⓜ️ 9179799491

 

अंडा // महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में गौरव ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, एएनएम एवं मितानिन दीदियों के कार्यों को सम्मानित करना और समुदाय में स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूकता लाना था।

 

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एएनएम, मितानिन दीदियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा पोषण आहार से बने व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्थानीय पोषक तत्वों से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वस्थ बच्चों का चयन कर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। गोदभराई कार्यक्रम में मोहनी साहू, राजेश्वरी निर्मलकर तथा अन्नप्राशन में ट्रूवी देशमुख शामिल रहीं।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत दुर्ग जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच दिग्विजय सिन्हा ने की। विशेष अतिथि के रूप में उपसरपंच यशवंत बंजारे, श्रीमती विजय लक्ष्मी कन्नौजे, डॉ. ठाकुर, श्रीमती भानु चंद्राकर उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर वार्ड पंच उत्तरा देशमुख, एएनएम भारती , मितानिन तीजन यादव, रेखा चंद्राकर, पूर्णिमा, सविता चौहान, सहायिका जुलेखा बेगम, कुशमा ठाकुर, गिरजा जोशी, रीना यादव, धर्मिन टंडन सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तारनी ढ़ीमर, शकुन साहू, दीपिका चौहान, द्रोपती तारक, उषा साहू, ढालेश्वरी देशमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आव्हान किया।

 

 

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *