Breaking
देऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजितदुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवाल

टी 29 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए प्रोजेटर व्यस्था

ग्राम सांकरा में युवा सरपंच रवि सिंगौर ने फाइनल मैच के लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था, क्रिकेट प्रेमियों के साथ देखेंगे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला

 

पाटन।  जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर द्वारा भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल क्रिकेट मैच को लेकर विशेष तैयारी की गई है। टीम इंडिया को समर्थन देने के उद्देश्य से उन्होंने अपने समर्थकों के साथ झांकी कला मंच में प्रोजेक्टर की व्यवस्था कराई है, जहां ग्राम के क्रिकेट प्रेमी एकत्रित होकर मैच का आनंद लेंगे।

सरपंच रवि सिंगौर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक और उत्साह से भरपूर होगा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी और देश को जीत दिलाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि ग्राम के क्रिकेट प्रेमियों और समर्थकों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से मैच देखने की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी ग्रामवासी बड़े पर्दे पर इस महत्वपूर्ण मुकाबले का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए झांकी कला मंच में प्रोजेक्टर सहित अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और सभी टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *