Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

विभा साहू

बजट में युवाओं, छात्रों और किसानों की उपेक्षा : विभा साहू

हवाई यात्रा में रियायत पूँजीपतियों के लिए, छात्र आज भी ट्रेन-बस किराए से परेशान

 

 

 

 

by- md.yousuf.khan.

 

 

अंडा // राजनांदगांव //

 

 

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता और खासतौर पर युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और देश की बेटियों के लिए निराशाजनक साबित हुआ है।

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि सरकार लगातार युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के सपने दिखा रही है लेकिन बजट में इसके लिए कोई ठोस और प्रभावी प्रावधान नहीं किया गया है। विदेश में पढ़ाई की बात जरूर की गई है लेकिन इसका लाभ केवल वही उठा सकते हैं जो पहले से आर्थिक रूप से सक्षम हैं। आम और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों के लिए इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने हवाई यात्रा में दी गई रियायतों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सुविधा पूँजीपतियों और अमीर वर्ग तक ही सीमित रह गई है। देश का छात्र वर्ग आज भी ट्रेन और बस के महंगे किराए से जूझ रहा है। यदि सरकार वास्तव में शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती तो विद्यार्थियों के लिए ट्रेन व बस किराए में छूट को बजट में शामिल किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी और देश की बेटियों के लिए भी इस बजट में कोई नई और प्रभावी योजना देखने को नहीं मिली। किसानों की आय बढ़ाने, व्यापारियों को राहत देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में कोई ठोस पहल नहीं की गई, जो सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट आम जनता की जरूरतों और जमीनी हकीकत से दूर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भविष्य में बजट बनाते समय युवाओं की शिक्षा-रोजगार, छात्रों की सुविधाओं, किसानों की समस्याओं और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाए तभी देश का वास्तविक विकास संभव होगा।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *