Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

आम बजट पर निराशाजनक तामध्वज साहू

इस बजट ने हर वर्ग को किया निराश: ताम्रध्वज साहू

इस बजट में छत्तीसगढ़ के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट, विशेष पैकेज या विकास योजना घोषित नहीं की गई।*

by- md.yousuf.khan.

 

अंडा / दुर्ग //

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट देश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में न तो कोई नई सोच दिखाई देती है और न ही आम लोगों की समस्याओं का कोई ठोस समाधान प्रस्तुत किया गया है। सरकार ने पुराने प्रावधानों को नए शब्दों में प्रस्तुत कर केवल आंकड़ों की बाजीगरी की है।

 

 

श्री साहू ने कहा कि यह बजट महज़ जुमलेबाज़ी का दस्तावेज़ बनकर रह गया है। बेरोजग़ारी, महंगाई, किसानों की आय, मध्यम वर्ग को राहत, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और गरीब वर्ग के जीवन स्तर में सुधार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार कोई ठोस घोषणा करने में असफल रही है। इस बजट ने समाज के हर वर्ग, किसान, कर्मचारी, व्यापारी, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग सभी को निराश किया है। विशेष रूप से मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के हाथ इस बजट में लगभग खाली ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट की प्रक्रिया में औपचारिकताओं, तकनीकी प्रबंधन, योजनाओं की लंबी सूची और बड़ी-बड़ी घोषणाओं पर अधिक ज़ोर दिखाई देता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इससे आम नागरिक को वास्तविक राहत कैसे मिलेगी। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की अनदेखी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बजट में छतीसगढ़ के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट, विशेष पैकेज या विकास योजना घोषित नहीं की गई, औद्योगिक, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य होने के बावजूद छतीसगढ़ को इस बजट में कोई विशेष प्राथमिकता नहीं दी गई।

 

श्री ताम्रध्वज साहू ने यह भी कहा कि यह सरकार घोषणाएँ तो बड़े जोर-शोर से करती है, लेकिन उन्हें पूरा करना भूल जाती है। वर्ष 2015 में स्मार्ट सिटी की घोषणा की गई थी, लेकिन 2025 तक वह योजना अधूरी ही बंद कर दी गई और एक भी शहर वास्तव में स्मार्ट नहीं बन सका। अब शहरों के विकास के लिए एक नई योजना लाई गई है, पर उसमें भी यह स्पष्ट नहीं है कि उस योजना से शहरों का वास्तविक और ठोस विकास कैसे होगा।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *