ऐसा पहली बार हुआ भाजपा नेत्री ने अपने समर्थकों, जनप्रतिनिधियों के साथ शराब दूकान का फीता काटकर किया शुभारंभ
पंचायत भवन में शुरू हुई दूकान विधि विधान से हुआ शुभारंभ

दुर्ग //
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के चारभाठा में स्थानीय निवासियों की मांग और आग्रह पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों (जिला पंचायत और जनपद सदस्यों सहित अन्य नेताओं) द्वारा नवीन देशी-विदेशी शराब दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।इस उद्घाटन कार्यक्रम के बाद से क्षेत्र की राजनीति और सोशल मीडिया में काफी गहमागहमी देखी जा रही है। और सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।
इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सरकार का नया नारा,विकास नहीं पहुँचा पा रहे तो क्या हुआ, घर-घर बोतल ज़रूर पहुँचाएंगे,
चारभाठा,डोंगरगढ़ में भाजपा नेताओं ने शराब दुकान का फीता काटकर शराब दुकान का भव्य उद्घाटन किया…।
पंचायत भवन में शुरू हुई दूकान विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिला अंतर्गत ग्राम चारभाठा में नवीन देसी कंपोजिट मदिरा दुकान का संचालन पंचायत द्वारा निर्मित एक भवन में प्रारंभ कर दिया गया है दुकान के शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरपंच ग्राम पटेल स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे सभी की मौजूदगी में वकायदा पूजा पाठ कर और सीता काट कर दुकान को जनता के लिए खोला गया




