Breaking
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाताधारकों को बीमा प्रमाण-पत्र जारी करने की मांगछ.ग. में 16 जून से स्कूलो में मनाया जाएगा शाला प्रवेशोत्सव 2026– नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया जाएगा – शिक्षा विभाग का सख्त आदेश14 जून को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के पुण्य स्मृति में सभी समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह दुर्ग ग्रामीण में 40 बोर खनन कार्यों में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग, 16 लाख के बंदरबांट का आरोप भाजपा उतई मंडल द्वारा  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा उतई मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गयागोपालपुर में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन ऐसा पहली बार हुआ भाजपा नेत्री ने अपने समर्थकों, जनप्रतिनिधियों के साथ शराब दूकान का फीता काटकर किया शुभारंभ नवपदस्थ अण्डा थाना टी आई श्रद्धा पाठक की खुले में शराब पीने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभिन्न मुद्दों पर कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन सरपंचों की समस्याओं को लेकर जिला सरपंच संघ बालोद ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपा मानसून सत्र में प्रमुखता से मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन

Uncategorized

दुर्ग ग्रामीण में 40 बोर खनन कार्यों में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग, 16 लाख के बंदरबांट का आरोप 

संपादक - एम डी युसुफ खा   दुर्ग ग्रामीण     Ⓜ️ 9179799491

 

 

 

दुर्ग // 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत लगभग 40 बोर खनन एवं हैंडपंप स्थापना कार्यों में कथित अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता एवं शिकायतकर्ता उपेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर दुर्ग तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायत सौंपकर जांच की मांग की है।

शिकायत के अनुसार प्रत्येक बोर खनन एवं हैंडपंप स्थापना कार्य की लागत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत की गई थी। इस प्रकार 40 कार्यों पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाने थे। आरोप है कि स्वीकृत प्राक्कलन में प्रत्येक कार्य के लिए 5 एचपी मोटर पंप की स्थापना हेतु लगभग 43,300 रुपये का प्रावधान रखा गया था, लेकिन अधिकांश स्थानों पर केवल हैंडपंप स्थापित कर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया तथा मोटर पंप और अन्य आवश्यक सामग्री नहीं लगाई गई।

शिकायतकर्ता उपेन्द्र कुमार का कहना है कि यदि प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं हुए हैं तो इससे लाखों रुपये की शासकीय राशि के दुरुपयोग की आशंका बनती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संबंधित कार्य गुणवत्ताहीन एवं तकनीकी मानकों के विपरीत कराए गए हैं, जिससे सरकारी धन की बंदरबांट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

उपेन्द्र कुमार के मुताबिक प्रारंभिक गणना में लगभग 16 लाख रुपये की अनियमितता सामने आ रही है। उन्होंने मांग की है कि सभी कार्यों का स्वतंत्र तकनीकी परीक्षण, भौतिक सत्यापन (स्पॉट वेरिफिकेशन) तथा वित्तीय जांच कराई जाए। साथ ही जांच पूरी होने तक शेष भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाए।

शिकायत में यह भी मांग की गई है कि जिन कार्यों का भुगतान पहले ही किया जा चुका है, उनकी भी पुनः जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों अथवा एजेंसियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा शासकीय राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए।

मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय सहित जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को भेजी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

 

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *