Breaking
बासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड

पूर्व गृहमंत्री ने क्लेटर को ज्ञापन सौंपा

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभिन्न मुद्दों पर कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन 

सह संपादक - एम डी युसुफ खान -- अंडा दुर्ग  Ⓜ️ 9179799491

 

 

दुर्ग / 5 जून 2026

 

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ कलेक्टर दुर्ग को कृषि सहकारी सोसाइटी में खाद, डीएपी, यूरिया, बीज संकट और अव्यवस्था एवं जिला अस्पताल में रिसाली की दीपिका गाड़ा के मौत पर कार्यवाही के संबंध पर सहित विभिन्न बिंदु पर ज्ञापन सौप कर ध्यान आकर्षित किया।

उल्लेख हो की वर्तमान में खरीफ सत्र में किसानों को सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले खाद (डी.ए.पी. यूरिया, एस.एस.पी एम.ओ.पी व अन्य मिश्रित खाद) तथा बीज कृषि सहकारी समितियों एंव खुले बाजार के माध्यम से किया जा रहा है जहाँ सोसायटीयों में सभी आवश्यक खाद का अब तक एकमुश्त भंडारण नहीं होने से किसान हर दिन हर खाद के लिए लाईन लगाने परेशान खडे है. पूरे जिले के समितियों से बमुश्किल 30% किसान ही शासन के कटौती वाले मात्रा में ही खाद उठा पाये है, धान बीज की उपलब्ता भी कमजोर है, सिर्फ सरना किस्म का धान आया है । वह भी अमानक स्तर का है। किसान खाद के साथ बीज के लिए बाट जोह रहें है। अधिकांश समितियों में डी.ए.पी. जैसे आवयश्यक खाद अब तक नहीं पहुंच पाया है। खुले बाजार में भी किल्लत और सरेआम लूट के शिकार हो रहे है, मानसून सामने और किसान खेतों की तैयारी के बजाय खाद, बीज के लिए भटक रहे है। विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

 

इन अव्यवस्थाओं पर किसानों को राहत पहुंचानें निम्न बिंदुओं पर अतिशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित किया जावें ।

 

1. शासन द्वारा वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों की प्रति एकड़ अनुशंसित मात्रा को खत्म कर पूर्व में वैज्ञानिक तौर पर अनुशंसित मात्रा में खादों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जावें ।

 

2. सभी मुख्य खाद (डी.ए.पी. यूरिया, राखड़, पोटाश व अन्य मिश्रित खाद) एकमुश्त उपलब्ध करवायी जावें ।

 

3. पाँच एकड़ से अधिक वाले कृषकों को 2 बार के बजाय 1 ही बार में खाद उपलब्ध करायी जायें ।

4. खुले बाजार में खाद विक्रेताओं पर शासन का नियंत्रण हो ताकि किसान खुले आम लुट का शिकार न हो पाये ।

 

5. अऋणी कृषकों को खुले बाजार में सहजता से खाद कय करने की नियंत्रित सुविधा प्रदान किया जावें ।

 

6. तरल खाद नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. को अनिवार्य के बजाय वैकल्पित उठाव के रूप में रखा जायें ।

 

7. समितियों में मांग के अनुरूप सभी किस्म के प्रमाणित उच्च गुणवत्ता के धान बीज भंडारण करवाई जावें ।

 

8. सब्जी उत्पादक कृषकों को वर्तमान खाद उलब्धता कराने के समूह (स्लेब) से बाहर कर आवश्यकतानुसार खाद का निर्धारण किया जावें।

 

9. हरित खाद की उपलब्धता तत्काल किया जावे. साथ ही किसानों को 90% अनुदान पर दिया जावें ।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेंटी धीरज बाकलीवाल, नगर निगम रिसाली महापौर शशि सिन्हा,ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,ब्लॉक अध्यक्ष रिसाली दिनेश पूर्व अध्यक्ष केश कला नंद कुमार सेन, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस रिवेन्द्र यादव, महामंत्री जिला कांग्रेस योगिता चन्द्रकार, महामंत्री लक्ष्मी साहू, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, डॉ पिलेश्वर साहू,रुपेश देशमुख,कार्यकरी प्रदेश अध्यक्ष राजीव गाँधी पंचयती राज संघठन गीता महानंद, सोनिया देवांगन,संतु मानिकपुरी, संगीता सिंह,जयंती महांनंद सहित कांग्रेस के कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे ।

 

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *