सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम
संपादक -एम डी युसुफ खान दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️ 9179799491

अंडा //
महिला बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना दुर्ग ग्रामीण के सेक्टर अंडा के ग्राम पंचायत खाड़ा में पंचायत भवन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ
मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पांडे द्वारा महतारी वंदन योजना की जानकारी प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बहुत सरल भाषा में दी गई।
श्रीमती माया बेलचंदन द्वारा गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी रखने और मुनगा का पेड़ हर घर में लगाने की अपील की गई साथ ही शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उठाने हेतु ग्रामीण जन को प्रेरित किया गया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों की सराहना करते हुए कहा कि गांव में माताएं एवं घर के अन्य लोग बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में छोड़कर निश्चिंत होकर खेतों में काम करने चले जाते हैं इस समय कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की विशेष जिम्मेदारी बन जाती है जिसे वे बहुत बखूबी से निभाती हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रो एवं कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की विशेष सराहना की।
परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा द्वारा उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान हेतु शपथ दिलवाई साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने हेतु ग्राम वासियों से अपील की।सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती कंचन गौतम द्वारा विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में गर्भवती माता श्रीमती सीमा यादव चांदनी यादव की गोदभराई की गई तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मालती देशमुख किरण निषाद आंगनवाड़ी सहायिका ममता ठाकुर राधिका साहू मितानिन अंजनी देशमुख कुलेश्वरी साहू का सम्मान किया गया। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में सुशील देशमुख योगेश्वरी निषाद को पुरस्कृत किया गया।
रेडी टू ईट से बने पौष्टिक व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई गई कुर्सी दौड़ में तोमीन निशान सुभद्रा निषाद मटका फोड़ में अंजनी देशमुख मेहंदी प्रतियोगिता में जिकेश्वरी रंगोली प्रतियोगिता में संगीता विजेता रही।
कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण जन एवं बच्चे उपस्थित रहे।
