बासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई
संपादक - एम डी युसुफ खान - दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️- 9179799491

दुर्ग //
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू,परियोजना अधिकारी श्रीमती ऊषा झा के मार्गदर्शन से संकल्प सेवा अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर ननकट्ठी परियोजना दुर्ग ग्रामीण के ग्राम बासीन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति जितेंद्र यादव, जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, सरपंच श्रीमती चित्र रेखा साहू, उपसरपंच तुकेश्वर देवांगन ,पूर्व सरपंच प्रमोद साहू एवं जेवरा मंडल के महामंत्री सचिन राजपूत एवं सभी पंच गण की गरिमामय उपस्थिति में हुआ , इसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए महतारी वंदन योजना,, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही, द्वारा राशि के सदुपयोग की जानकारी दी गई, जिला पंचायत सभापति जितेंद्र यादव द्वारा कार्यकर्त्ता सहायिका मितानिन के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को शासन की नींव कहा जो शासन के प्रमुख योजना को ग्रामीण जन तक पंहुचाते है!जनपद सदस्य श्रीमति पूर्णिमा वर्मा द्वारा गोदभाराई और अन्न प्राशन की महत्त्व बताते हुए महिला बाल विकास विभाग के कार्य के लिए सबको बधाई दी, परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा द्वारा सभी ग्रामीणों से सुकन्या खाता खुलवाने की अपील करते हुए जानकारी प्रदान की! शासन के विभिन्न महत्वपूर्ण योजना की जानकारी पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रकला वर्मा द्वारा दी गयी,चार महिलाओं की गोदभराई , छह माह पूर्ण चार बच्चों का अन्नप्राशन किया गया महिलाओं और बच्चों की कुर्सी दौड़, व्यंजन प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन,बच्चों का स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रेडी टू ईट के पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, पौष्टिक थाली प्रदर्शन, न्यौता भोज आंगनवाड़ी केंद्र में सभी अतिथियों की उपस्थिति में कराया गया,कुपोषित से सुपोषित बनाने हेतु माताओं को सम्मानित किया गया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मितानिन का सम्मान किया गया, प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तुलेश्वरी बंछोर, आशा बंछोर, अंजनी सोनी सहायिका मनीषा, नम्रता, मंजुला एवं सभी ग्राम वासी शामील हुए।




