Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

समाजिक बैठक हुई सांकरा में

एकता में ही शक्ति है यही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है– लोकमनी चंद्राकर*

ग्राम सांकरा में हुई चंद्राकर समाज की बैठक

 

पाटन। चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय चंद्राकर समाज उपक्षेत्र जामगांव एम की सामाजिक बैठक ग्राम सांकरा में आयोजित किया गया। बैठक की शुरुआत समाज के महापुरुषों की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि चंद्राकर समाज की प्रगति, एकता और पारदर्शिता के लिए आज समय की सबसे बड़ी मांग है कि समाज संगठित होकर सामूहिक रूप से कार्य करे। समाज तभी सशक्त बन सकता है जब उसके प्रत्येक सदस्य की भागीदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

समाज में विभिन्न स्तरों पर हो रहे कार्यों, योजनाओं एवं संसाधनों के उपयोग को लेकर सामाजिक अंकेक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। सामाजिक अंकेक्षण से समाज के भीतर विश्वास बढ़ेगा, भ्रांतियाँ दूर होंगी और योग्य व्यक्तियों को आगे आने का अवसर मिलेगा। इससे समाज की आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक दिशा को सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आज आवश्यकता है कि समाज के वरिष्ठ, युवा, महिलाएं एवं बुद्धिजीवी वर्ग मिलकर एक सशक्त संगठनात्मक ढांचा तैयार करें, जिसमें निर्णय प्रक्रिया पारदर्शी हो और समाजहित सर्वोपरि रखा जाए। एकजुटता के अभाव में समाज कमजोर होता है, जबकि संगठन और अनुशासन से समाज नई ऊँचाइयों को छू सकता है।

चंद्राकर समाज के सभी बंधुओं ने अपील कि है कि वे संगठन को मजबूत करने, सामाजिक अंकेक्षण को अपनाने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएगे।

बैठक में प्रमुख रूप से भूषण चंद्राकर सचिव, अशोक चंद्राकर कोषाध्यक्ष, छत्तर सिंग चंद्राकर उपाध्यक्ष, तुंगज चंद्राकर, श्यामलाल चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, ओमप्रकाश चंद्राकर, कान्तु चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर, हेमनारायण चंद्राकर, चेतन चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, गोकुल चंद्राकर, ओमन चंद्राकर, शीतल चंद्राकर, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, रूखमणी चंद्राकर, दुर्गा चंद्राकर, भारती चंद्राकर, योगेश्वरी चंद्राकर, सरिता चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, राजूलाल चंद्राकर, आदित्य चंद्राकर, विक्रम चंद्राकर, डुलर चंद्राकर, बिरेंद्र, रोहित राकेश, राजेश, दीपेश, रोशन, देवेश, सुयस, हर्षवर्धन नवीन, शुभम, गजेन्द्र, कुमारी चंद्राकर, फेकन, सावित्री, डिकेश्वरी, मोंगरा, चंचल चंद्राकर सहित सामाजिक बंधु एव बहने उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *