संत रविदास की जयंती कार्यक्रम पाटन में
संत गुरु रविदास ने अपने विचारों और कर्मों के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया …खेमलाल

पाटन। संत रविदास जी की 249 जयंती के अवसर पर पाटन में रविवार को थाना चौक पर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में जंयती मनाया गया। सबसे पहले सभी अतिथियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मूर्ति पर पूजा अर्चना के बाद माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से खेमलाल देशलहरे अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने विचारों और कर्मों के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी हमें सामाजिक समरसता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
खेमलाल देशलहरे , देवचरण कौशल , डोमेंद्र बांधे , राजमणि बांधे , हुकूमत बंजारे , सत्यप्रकाश टंडन , देवचरण कौशल ,भूपेंद्र बघेल सहित लोग उपस्थित रहे।