Breaking
दुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवालमिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन 

छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती

छत्रपति वीर शिवाजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प, तिरगा में जयंती समारोह संपन्न

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

 

दुर्ग/अंडा। 

 

ग्राम तिरगा में दिल्लीवार समाज , कुर्मी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा वीर शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शिवाजी महाराज की स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा उनके आदर्शों को नमन किया गया।

इस अवसर पर दिल्लीवार कुर्मी समाज, समाज के पदाधिकारी एवं ग्राम प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विजय बेलचंदन (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य), दधिश देशमुख (सर्किल युवा अध्यक्ष), गैंदलाल देशमुख (ग्राम प्रधान), रामसाय बेलचंदन (उप प्रधान), शिवाजी स्मारक अध्यक्ष युवराज देशमुख, पीतांबर देशमुख, अघनू देशमुख, वीरेन बेलचंदन, मुन्ना देशमुख, पुरुषोत्तम दिल्लीवार, शिव प्रसाद देशमुख, हीरालाल दिल्लीवार, अजय देशमुख, सुशील देशमुख, नंदकुमार देशमुख, गोपी देशमुख, सुरेश देशमुख, बिहऊराम देशमुख, सुदर्शन निषाद, धनेश यादव, दौवा देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के साहस, राष्ट्रभक्ति, संगठन क्षमता और सुशासन की नीति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन जयघोष एवं देशभक्ति नारों के साथ हुआ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *