Breaking
दुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवालमिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन 

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का सांकरा अमलेश्वर में भव्य एवं जोशीला स्वागत

 

 

अमलेश्वर। पाटन विकासखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का सांकरा अमलेश्वर आगमन पर भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम युवा सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, झीट सरपंच राजू साहू, भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण नारों और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *