रिसाली प्रगति नगर में देवांगन समाज का शपथ ग्रहण समारोह रिसाली प्रगति नगर में देवांगन समाज का शपथ ग्रहण
देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। समारोह में ललित चंद्राकर , विधायक दुर्ग ग्रामीण के मुख्य आतिथ्य में शपथ ग्रहण हुआ।

by- md.yousuf.khan.
अंडा // रिसाली //
रिसाली। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष रामानंद देवांगन, सचिव सोहन लाल देवांगन, कोषाध्यक्ष रेशमलाल देवांगन एवं उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद, टेशूराम देवांगन, दिनेश देवांगन, जुगल किशोर देवांगन एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संपन्न करवाया गया,। जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रेमचंद्र देवांगन एवं अध्यक्षता मुरलीधर देवांगन द्वारा किया गया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ।महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मे अध्यक्ष श्रीमती कल्पना भानू देवांगन
सचिव श्रीमती तनु देवांगन
कोषाध्यक्ष श्रीमती गायत्री देवांगन युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मे संरक्षक चन्द्र कुमार देवांगन अध्यक्ष महेन्द्र कुमार देवांगन सचिव. विजय कुमार देवांगन कोषाध्यक्ष. दयाराम देवांगन बनाए गए है। यह जानकारी सचिव सोहन लाल देवांगन ने दी।