Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

ऑटेबंद में श्रीमद भगवत ज्ञान

ओटेबंद में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

by md Yusuf

अंडा ओटेबंद (बगीचा), जिला–बालोद छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ग्राम ओटेबंद में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 19 फरवरी गुरुवार से 01 मार्च रविवार 2026 तक किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का वाचन पूज्य संत श्री राजीव नयन जी महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) के श्रीमुख से होगा। कथा का आयोजन 21 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जाएगा।

इस आयोजन का संचालन श्री विष्णु महायज्ञ मंदिर समिति, ओटेबंद द्वारा किया जा रहा है। ओटेबंद स्थित यह मंदिर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मंदिर मेला उत्सव स्थल माना जाता है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं।

मंदिर से जुड़ी एक विशेष धार्मिक मान्यता भी प्रचलित है। यहां स्थित एक पवित्र वृक्ष में श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत के रूप में नारियल बांधा जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से बांधी गई मन्नत पूर्ण होने पर श्रद्धालु पुनः आकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का धन्यवाद अर्पित करते हैं।

श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के दौरान यज्ञ, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *