Breaking
बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत 

Uncategorized

कबीर ने समाज में फैले कुरीतियों के ऊपर प्रहार किया -भूपेश बघेल

संतो का काम भटके हुए को सही दिशा दिखाना होता है

पाटन। सेलूद के बावाकुटी स्थित कबीर आश्रम सेलूद में दो दिवसीय विशाल सन्त समागम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। कबीर आश्रम के मुखिया व साहित्य वेदान्ताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री सहित संतो की उपस्थिति में सुबह समाधि पूजन व ध्वजारोहण के बाद दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कबीर आश्रम पहुंचे और सर्वप्रथम कबीर साहेब की पुजा अर्चना की।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन में व्यक्ति को तनाव मुक्त होना चाहिए। सृकृतदास साहेब ने कबीर आश्रम सेलुद का नाम देश दुनिया में प्रसिद्ध करने का काम किया है। जिस कारण इस आश्रम में दुसरे प्रदेश के लोग भी आ रहे है। संत का कार्य यही होता है कि वह अपने समय की समस्याओं का निदान खोजते है ।कबीर जी समाज में फैले हुए  कुरीति  के ऊपर अपने दोहे के माध्यम से प्रहार किया । समाज के कुप्रथा के विरुद्ध ताकत से कडा प्रहार करने वाले पहले कवि कबीर ही थे ।जीवन जीने के सम्बन्ध में बताने वाले सबसे बड़े समाज सुधारक के रुप है समाज में उन्नति विकास करना है तो भाई चारा प्रेम ही कर सकता है ।लड़ाई धर्म के कारण होने के कारण धरती कई बार रक्त से लाल हुआ है। पुर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कबीर की वाणी हम सब को प्रभावित करता है उनके  विचार समाज को प्रभावित करता है कबीर कभी भी  समाज  जाति  लिंग की बात नहीं करता बल्कि मानवता की बात करता है ।

संत समागम में  महंत राधेश्याम शास्त्री कण्डेल, धमतरी, महंत श्रीराम साहेब, अरसनारा,महंत पंचम साहेब ।साथ ही भजन गायक के रूप में महंत चंदूलाल म प्र व महंत अन्तराम साहू भिलाई ने भजन की प्रस्तुति दी। साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृतदास शास्त्री ने आश्रम के निर्माण के वर्षों से अब तक की पुरी जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर साहेब  ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से साहित्य वेदान्ताचार्य सुकृत साहेब शास्त्री, छोटे महंत परमेश्वर साहेब,पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू,धीरज बाकलीवाल,पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रिय बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य  श्रीमती जयश्री वर्मा,नगर पंचायत उतई के पुर्व अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, खेमीन साहू, राकेश साहू, धनंजय साहू, अध्यक्ष सन्त भूपत साहेब, कोठारी संत हीतु साहेब भन्डारी दीवान संत हीरा साहेब संत सुखनंदन साहेब  गायक सन्त भेलसिंग  हारमोनियम वादक सन्त राजू नाल वादक, संत छोटू साहेब सा. तबला वादक सन्त डेहरदास साहब ,प्यारेलाल साहू मुन्ना साहू सतीश खिलेन्द्र ,बालकदास , रवि पटेल,वीरेन्द्र साहू,पूनम साहू, मीना साहू, ज्योति साहू, बी डी. साहू, जिधन साहू, खेलु साहू, पल्टन साहू, सुरेन्द्र साहू, रूपनारायन, टी पी शर्मा, मुक्तू राम साहू,रमेश साहू यशवन्त साहू योगेश चंदेल, करण धनकर सहित अन्य उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *