Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

पतोरा में ब्लाक स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई

हमारे वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस, सटीक निशाने और तकनीकी श्रेष्ठता से पूरी दुनिया को चौंका दिया है — सासंद श्री बघेल 

पतोरा में ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा : वीर सैनिकों को समर्पित सम्मान सभा और रैली का आयोजन हुई।

पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम पतोरा में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ । यह आयोजन हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के वीर सैनिकों की सटीक कार्यवाही के सम्मान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे पाटन क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ जैसे गगनभेदी नारों से गली-मोहल्ला गूंज उठा। हाथों में ‘हम सैनिकों के साथ हैं’, ‘भारत माता की जय’ जैसे स्लोगन वाली तख्तियाँ लिए बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

इस ऐतिहासिक यात्रा में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस, सटीक निशाने और तकनीकी श्रेष्ठता से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर हमारी सेनाओं ने जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक की है, वह भारत के सैन्य पराक्रम का परिचायक है। श्री बघेल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरा देश अपने वीर सैनिकों के साथ खड़ा है।

 

यात्रा के समापन पर वीर सैनिक सम्मान सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने भावुक होकर पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर टीकाराम देवांगन, पूर्व सैनिक रूपेंद्र साहू, हितेश साहू, युवराज साहू, प्रदीप साहू, रुक्मणी देवांगन और मेवा बाई का सम्मान किया गया, पूर्व सैनिक प्रदीप साहू का सम्मान उनके पिता तुलसीराम साहू ने ग्रहण किया।

 

सांसद बघेल ने कहा कि अस्वस्थ होने के बावजूद वे पूरे कार्यक्रम में तिरंगा लेकर शामिल रहे, और इस देशभक्ति यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें नई ऊर्जा प्राप्त हुई। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों और हजारों की भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि देश के नागरिक अपने सैनिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं।

इस अवसर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, पूर्व जिपंस हर्षालोकमणी चंद्राकर ,सरपंच भुनेश्वर साहू, उपसरपंच देवचरण कौशल, राजेंन्द्र वर्मा, चोवा साहू, शशिकांत, जनपद सदस्य चन्द्रिका चित्रसेन कलियारी, मेहतर महिलांगे , भिखाम देवांगन, पूरण साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रेमलता साहू, प्रेमिन साहू, महेंद्र साहू, खेमलाल साहु, लोकमणी चंद्राकर, राजा पाठक,राजेश चंद्राकर , एसडीएम लवकेश ध्रुव , जनपद पंचायत पाटन सीईओ नागेंद्र साहू , नरेश केला , यशवंत कुर्रे , गोरेलाल श्रीवास , रोजगार सहायक पुरुषोत्तम कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *