गोडपेंड्री में तिरंगा यात्रा निकाली गई
भारत माता की जयकारा तिरंगे झंडे की जय हम सेना के साथ है की नारा लगाते रहे


पाटन। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान में रह रहे।आतंकियों के ठिकानों पर सफलतापूर्वक निशाना लगाकर आतंकियों के खात्मे के लिए चलाया गया जिसकी सफलता पर छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायत में आज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत गोडपेंड्री में भारत माता की जयकारा तिरंगे झंडे की जय हम सेना के साथ है की नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर देश के वीर सैनिकों का समर्थन कर उत्साहवर्धन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप सरपंच तोरण लाल साहू , उपसरपंच रामनाथ गायकवाड , जनपद सदस्य दुलेश्वर मानकु , सचिव जामवंत वर्मा, रोजगार सहायक राजेंद्र कुमार , पंच गण नीलम आनेकर , कृष्णा कुमार , अमन बंजारे , ताराचंद हरिवंश , राधा बाई, अनिता कोसरे, पोषण साहू , बच्चन डहरिया, शशिकला वर्मा , द्रौपती बंजारे , इंद्रानी ठाकुर , सुनीता जांगड़े , मंजू सगरवंशी, ममता निषाद , गौतम , अमन जांगड़े , मंत्री यादव , मोनेश साहू , हरीश साहू , मंशीष साहू , नंदकुमार यादव , सतीश यादव , सक्रिय महिला वंदना साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।